सपा के पूर्व मंत्री की प्रॉपर्टी पर बड़ा एक्शन:कमाल अख्तर की पत्नी के नाम है होटल और बार, निगम ने किया सील
मुरादाबाद में सपा के पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी के प्रॉपर्टी पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम ने मैरिज हॉल व्हाइट हाउस और गजल बार को सील कर दिया है। बुधवार को नगर निगम की टीम पहुंची और दोनों की प्रॉपर्टी पर नोटिस चस्पा किया है। बता दें कमाल अख्तर अभी कांठ विधानसभा से विधायक हैं और उनकी पत्नी अमरोहा के उझारी से नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। खबर अपडेट की जाएगी।
