लखनऊ में हत्यारोपी मां-बेटे गिरफ्तार:विवाहिता के परिजनों ने लगाया था दहेज हत्या का आरोप

लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी नवविवाहिता प्रीति (24) की मौत मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी उसके पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। उसके परिजनों ने पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी ससुर की तलाश कर रही है। शादी के साल बाद कर दी हत्या सीतापुर जनपद के मछरेहटा स्थित कछेला गांव निवासी रामस्वरूप के मुताबिक उन्होंने 18 अप्रैल 2024 को शिवलोक कालोनी निवासी अक्षय के साथ बेटी प्रीति की शादी की थी। उसने दहेज के लिए बेटी के लिए 28 अप्रैल को गला दाब कर हत्या कर दी और फांसी के फंदे पर लटका दिया। वह लोग उसको दहेज के लिए शादी के अगले दिन से ही प्रताड़ित करने लगे थे। पुलिस ने उनकी तहरीर पर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अलीगंज इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। परिजनों की शिकायत पर पति अक्षय और सास रामपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ससुर की तलाश चल रही है।

Apr 30, 2025 - 20:30
 0