रोहतक में सिविल डिफेंस वॉलंटियर के लिए मांगे नामांकन:युवा माय भारत पोर्टल खोला, केंद्रीय खेल मंत्रालय ने जारी किए आदेश
रोहतक में माय भारत सिविल डिफेंस वॉलंटियर के रूप में नामांकन करने के लिए पोर्टल खोला गया है। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की तरफ से देशभर के युवाओं को भारत सिविल डिफेंस वॉलंटियर के रूप में नामांकन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में रोहतक के युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। डीसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी आह्वान देश के नागरिकों विशेष रूप से युवाओं को आपातकालीन और संकट की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने का एक संगठित प्रयास है। इस पहल का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीले वॉलंटियर बल का निर्माण करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों में प्रशासन का सहयोग कर सके। समुदाय आधारित प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की जरूरत
डीसी धर्मेंद्र ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एक मजबूत, समुदाय-आधारित प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। इस दिशा में सिविल डिफेंस वॉलंटियर स्थानीय प्रशासन को बचाव और निकासी अभियान, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया एवं पुनर्वास प्रयासों में सहायता जैसी सेवाएं प्रदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माय भारत सिविल डिफेंस वॉलंटियर के रूप में करें पंजीकरण
डीसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि युवा माय भारत सिविल डिफेंस वॉलंटियर के रूप में पंजीकरण करें। वर्तमान में पंजीकृत व राष्ट्र की सेवा करने वाले वॉलंटियर का स्वागत है। यह पहल युवाओं में नागरिक उत्तरदायित्व और अनुशासन की भावना को प्रबल करती है और उन्हें जीवन रक्षक कौशल और प्रशिक्षण से लैस करती है। माय भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in के माध्यम से उपलब्ध है।