रेप की कोशिश कर रहे युवक की मॉब लिंचिंग:महिला के घर में घुसने के बाद गांव के लोगों ने पकड़ा था, सड़क किनारे मिली लाश

मुजफ्फरपुर में घर में घुस कर एक महिला से रेप करने की कोशिश कर रहे युवक को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने जमकर उसकी पिटाई की। कहा जा रहा है कि गांव के लोगों की ओर से पिटाई के बाद युवक की मौत हो गई। सोमवार तड़के युवक की सड़क किनारे से लाश बरामद की गई। लाश को प्लास्टिक से लपेटा गया था। जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है। मामला करजा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत के खरौना जयराम में रविवार की देर रात एक ग्रामीण के घर में घुस गया। घर में सोई हुए महिला के साथ रेप करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। लाश को प्लास्टिक में लपेटकर सड़क किनारे फेंका कहा जा रहा है कि पिटाई के कारण युवक की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को प्लास्टिक में लपेट कर सड़क किनारे फेंक दिया। रात करीब डेढ़ बजे किसी ग्रामीण ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद सरैया​ SDPO कुमार चंदन, करजा थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद सुबह एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। मृतक की शिनाख्त की कोशिश जारी मृतक के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश में जुटी है। मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर गई थी। वहां से कई साक्ष्य एकत्रित किया है। मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म का निशान भी मिला है। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

May 19, 2025 - 20:32
 0