यमुनानगर में पहलगाम आतंकी हमले का विरोध:सेंट पीटर चर्च से निकला कैंडल मार्च, पास्टर बोले- धर्म प्रेम करना सिखाता

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में यमुनानगर के सेंट पीटर चर्च से एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। पास्टर शशि मोल के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में मसीह समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कैंडल मार्च की शुरुआत चर्च से हुई और यह नगर निगम तथा स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल से होते हुए चर्च पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर पास्टर शशि मोल ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समस्त मसीह समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी धर्म ग्रंथ में हिंसा की शिक्षा नहीं दी गई है और जो लोग ऐसे जघन्य अपराध करते हैं, उनका कोई धर्म नहीं हो सकता। पास्टर ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा देश व्यथित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अपराधियों को शीघ्र ही कानून के अनुसार दंड मिलेगा। मार्च में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Apr 30, 2025 - 20:30
 0