यमुनानगर में 4 दिन बाद मिले दोनों छात्रों के शव:100-100 रुपए की शर्त पर नहर में कूदे; 8वीं में करते थे पढ़ाई

यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में 100-100 रुपए की शर्त लगाकर नहर पार करने की कोशिश में दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को 4 दिन बरामद कर लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतक छात्रों की पहचान कृष्णा और लकी के रूप में हुई है। दोनों मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र थे। कृष्णा विजय कॉलोनी का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। वहीं लकी हमीदा क्षेत्र का निवासी था। 21 मार्च नहर में डूबे थे दोनों छात्र सदर थाना यमुनानगर के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 21 मार्च 2025 को दोनों छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर में उतरे थे। अन्य दोस्त जल्द ही बाहर निकल आए, लेकिन कृष्णा और लकी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।

Mar 25, 2025 - 16:17
 0