मोतिहारी में कचरे के अंबार से व्यापारी आक्रोशित:24 घंटे में सफाई नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी

मोतिहारी में स्थित सुगौली नगर पंचायत के मुख्य बाजार में कई दिनों से कचरे का अंबार लगा है। स्थानीय व्यापारियों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लंबे समय से सफाई कर्मियों को नहीं मिला वेतन सफाई कर्मियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में उन्होंने मुख्य सड़क पर कचरा फेंक दिया है। इससे इलाके में गंदगी फैल गई है। राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत पर लगा आरोप, बाजार बंद करने की चेतावनी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और भाजपा नेता अंकुर चौधरी ने नगर पंचायत पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत में राजनीतिक खींचतान का खामियाजा आम जनता और व्यापारी भुगत रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो मुख्य बाजार को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार पहले से ही गड्ढों और जाम की समस्या से जूझ रहा है। अब कचरे की दुर्गंध ने स्थिति और खराब कर दी है।

May 21, 2025 - 20:35
 0