मोतिहारी पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत:DIG ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, जवानों की तैयारियों का लिया जायजा

पश्चिम चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय का बुधवार को मोतिहारी पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। डीआईजी ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और जवानों की तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी ने पुलिस लाइन परिसर में सभी सुविधाओं का मुआयना किया। कार्यालय के दस्तावेजों की जांच के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी ने विशेष अभियान की समीक्षा की एसपी स्वर्ण प्रभात की मौजूदगी में डीआईजी ने विशेष अभियान की समीक्षा की। तीन दिन के इस अभियान में 969 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 72 घंटे में 179 शराब तस्करों पर कार्रवाई की गई। डीआईजी ने शराब तस्करों को चेतावनी दी कि अवैध धंधे में पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा। डीआईजी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही या भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान बैरक, भोजनालय और कैंटीन की व्यवस्था की जांच की गई। डीआईजी ने जवानों की सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता से काम करने की अपील की।

Mar 26, 2025 - 13:07
 0