मोकामा में औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्र का विकास:परशुराम स्थान को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में सात दिवसीय राजकीय भगवान परशुराम महोत्सव का उद्घाटन किया। परशुराम स्थान पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने परशुराम स्थान को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। साथ ही मोकामा में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना की भी जानकारी दी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर- सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ लड़कर न्याय को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर है। अगले एक महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोकामा में सिक्स लेन पुल और मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं और भक्तों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। नेताओं के भाषण सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Apr 30, 2025 - 20:30
 0