महेंद्रगढ़ में एक ही मोहल्ले की दो लड़कियां गायब:दोनों के परिजनों ने जताया दो युवाओं पर शक, पुलिस में मामला दर्ज

हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर के एक मोहल्ला से दो लड़कियां एक ही दिन अपने-अपने घर से गायब हो गई। दोनों लड़कियों के परिजनों ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने युवाओं पर उनकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला धानक बस्ती वार्ड नंबर 12 से दो लड़कियां बिना बताएं एक मई को अपने-अपने घर से लापता हो गई। इनमें से एक लड़की के परिजनों ने बताया कि उसकी बहन की उम्र 18 साल है। वह अपने भााई को खाना देने के लिए घर से निकली थी, मगर वापस नहीं आई। इसके बाद उन्होंने अपने तौर पर आसपास रिश्तेदारियों में कई जगह उसकी तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। इस दौरान उन्हें पता चला कि उसकी बहन को राजस्थान के झुंझुनूं जिला के शिमला गांव के पास रहने वाला ककराई निवासी चिंटू नामक युवक भगा कर ले गया। इसी मोहल्ले की दूसरी लड़की भी फरार वहीं दूसरी ओर इसी मोहल्ले के रहने वाले एक अन्य युवक ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बहन की उम्र करीब 25 साल है। वह दो भाई बहन हैं, जिनमें छोटी उसकी बहन है। एक मई को वह बिना किसी को घर पर बताए कहीं पर चली गई। जहां से वह वापस घर पर नहीं आई। इसके बाद उन्होंने उसकी खूब तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। उन्हें शक है कि उसकी बहन को सतनाली कस्बा का विशाल बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। दोनों शिकायतों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jun 2, 2025 - 13:28
 0