महिला वर्ग में झारखंड नेशनल फुटबॉल चैंपियन:1 पेनल्टी गोल से तमिलनाडु को हराया, बेगूसराय में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स
बेगूसराय में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स 2025 के तहत फुटबॉल मैच खेला गया। जिसमें झारखंड की टीम ने नेशनल चैंपियन बन गई। यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी में फुटबॉल के ग्रुप-A महिला वर्ग में झारखंड और तमिलनाडु के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में शुरू से ही दोनों टीम गोल के लिए एक दूसरे से जूझती रही। दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर रही और दोनों ही टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी। दोनों ही टीम ने बराबरी का खेल खेला। मैच का परिणाम पेनल्टी गोल से हुआ। झारखंड की ओर से 6 पेनल्टी गोल किए गए झारखंड की ओर से 6 पेनल्टी गोल किए गए। जिसमें एलिजाबेद इक्का ने 1 गोल, रिया ने 1 गोल, अलका ने 1 गोल, रीना ने 1 गोल, ममता ने 1 गोल और कप्तान शिवानी ने भी अपनी टीम के लिए 1 पेनल्टी गोल किया। मैच के 27 वें मिनट पर झारखंड के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार और मेडल दिया गया तमिलनाडु की ओर से 5 पेनल्टी गोल दागे गए। जिसमें माधरवा ने 1 गोल, कप्तान मोनिशा ने 1 पेनल्टी गोल, किसका ने 1 पेनल्टी गोल, काव्या ने 1 पेनल्टी गोल और अंविता ने 1 पेनल्टी गोल किया। इस तरह तमिलनाडु मात्र 1 पेनल्टी गोल से फाइनल मुकाबला हार गई। 34वें मिनट पर तमिलनाडु की खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया। फाइनल मुकाबला खत्म होते ही डीएम तुषार सिंगला, मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, महापौर पिंकी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, पूर्व महापौर संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया।