भिवानी में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार:शादी से लौट रहे युवक की मौत, रुपगढ़-झरवाई के बीच हादसा; इलाज के दौरान तोड़ा दम

भिवानी के गांव रुपगढ़ से गांव झरवाई के बीच एक गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार सवारियों को चोटें आई और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अब मृतक की पत्नी की शिकायत पर गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव नवा की ढाणी निवासी सीमा ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को उसका पति सतबीर विकास, जोगेंद्र, अंकिता प्रवीण की गाड़ी में सवार होकर गांव सिरसा घोघड़ा शादी में गए थे। 22 फरवरी को शादी समारोह से फारिग होकर वापस आ रहे थे। गाड़ी को प्रवीण चला रहा था। प्रवीण ने गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। तेज स्पीड से बिगड़ा गाड़ी का संतुलन जिसको सवारियों द्वारा गाड़ी को धीमी गति चलाने के लिए टोका, लेकिन वह नहीं माना। रात को करीब 2 बजे गांव रुपगढ़ व झिरवाई के बीच पहुंचे तो गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण संतुलन खो लिया और सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे सवारियों को काफी चोटें आई। उसके पति सतबीर को भी चोटें लगी। जिसे भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस गांव नवा ढाणी निवासी श्योराज की शिकायत पर पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की थी, लेकिन अब उसके पति सतबीर की मौत का कारण गाड़ी को तेज गति माना गया है। लापरवाही के कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसमें लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Aug 22, 2026 - 09:05
 0