पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान ड्राइवर की मौत:नारनौल में भाई ने लगाए भाभी पर गंभीर आरोप, सात बेटियों का था पिता

महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में गांव आसरावास में पारिवारिक विवाद और पत्नी के कथित अवैध संबंधों से परेशान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र निवासी आसरावास ने बताया कि उसके भाई धर्मपाल गाड़ी का ड्राइवर था। ड्राइवर होने के चलते अक्सर वह बाहर ही रहता था। उसका अपनी पत्नी रोशनी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। महेंद्र ने बताया आज सुबह धर्मपाल घर में मृत हालत में मिला। पत्नी के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे आरोप है कि रोशनी के गांव मोरुंड की ढाणी त्यागियां निवासी धर्मपाल के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर परिवार और पंचायत स्तर पर कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया। सुबह मिली मौत की सूचना परिजनों के अनुसार, धर्मपाल मानसिक रूप से काफी परेशान था और सामाजिक अपमान के कारण कई बार आत्महत्या की बात भी कह चुका था। शनिवार सुबह परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। ग्रामीणों की मदद से उसे नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी व प्रेमी पर मामला दर्ज सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पत्नी रोशनी और कथित प्रेमी धर्मपाल पुत्र ग्यारसीलाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सात बेटियों का पिता था मृतक मृतक के भाई ने बताया कि मृतक की सात बेटियां हैं। जो स्कूल में पढ़ती हैं। अब उसकी मौत हो जाने के बाद उन बेटियों के सर से पिता का साया उठ गया है। उनको यह विश्वास नहीं है कि उनकी मां किस तरह बेटियों को रखेगी। पत्नी व अन्य पर केस दर्ज पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नांगल चौधरी के गांव आसरावास के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

May 3, 2026 - 18:51
 0