भिवानी में टूटी सड़कों को लेकर विरोध:सेक्टरवासियों ने उठाई सीवर ओवरफ्लो व जलभराव की समस्या, बोले- समाधान नहीं हुआ तो करेंगे विरोध

भिवानी का पाश इलाका माने जाने वाला सेक्टर-23 इन दिनों बदहाली का शिकार है। टूटी सड़कों, सीवर ओवरफ्लो और बरसात के पानी की निकासी ना होने की समस्याओं से स्थानीय निवासी परेशान हैं। इसके विरोध में सोमवार को रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-23 के पूर्व प्रधान व संरक्षक महेंद्र सिंह श्योराण के नेतृत्व में सेक्टरवासियों ने रोष जताया तथा समस्याओं के समाधान की मांग की। महेंद्र सिंह श्योराण ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के चलते यह इलाका अब पाश नहीं, बल्कि परेशानी का केंद्र बन चुका है। सेक्टर-23 की गली की दयनीय हालत है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़कें इस कदर टूटी हैं कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं, सीवरेज लाइनें जाम हैं, जिससे गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद हालात और भी बिगड़ गए। जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण जगह-जगह पानी भर गया, जिससे ना सिर्फ लोगों की आवाजाही बाधित हुई, बल्कि मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। स्कूटी से गिरी महिला उन्होंने कहा कि सड़कें टूटी तथा जलभराव की स्थिति रहने के कारण रोजाना यहां पर वाहन चालक चोटिल होते रहते है। यहां तक कि सोमवार सुबह भी एक महिला अपने बच्चों के साथ स्कूटी पर जाते समय गड्ढा होने के कारण गिर गई, गनीमत रही कि उन्हें अधिक चोटें नहीं आई। महेंद्र सिंह श्योराण ने कहा कि उन्होंने इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीसी, नगर परिषद चेयरपर्सन के अलावा खुला दरबार व कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनुप धानक के समक्ष भी उठाई। डीसी भी कर चुके निरीक्षण डीसी भी यहां का निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन दे चुके है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते सेक्टरवासी परेशान है। सेक्टर-23 के नागरिकों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मूलभूत सुविधाओं की बहाली नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बंटी कादियान, सुमित्रा कटारिया, सरोज घणघस, प्रमिला लाठर, सुदेश, एकता, कर्मबीर कटारिया, कर्ण सिंह, विजय शर्मा, आनंद आदि मौजूद रहे।

Jun 2, 2025 - 13:28
 0