भागलपुर में नाले में मिला मजदूर का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पत्नी बोली- साजिश के तहत मार डाला

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में नाले से मजदूर का शव मिला है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पत्नी ने हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जताई है। घटना वार्ड नंबर-27 की है। मृतक मुर्तजा की पत्नी अफसाना खातून ने बताया कि पति मजूदरी करते थे। उनकी कमाई से ही पूरा घर चलता था। 3 बच्चे हैं, अब देखभाल कौन करेगा। साजिश के तहत मेरे पति की हत्या की गई है। पहला नशा करते थे, लेकिन एक बार जेल जाने के बाद सब छोड़ दिया था। समय पर जानकारी मिलती तो जान बच जाती भाई टिंकू ने बताया कि नशा से दूर रहता था। कल शाम से घर नहीं लौटे थे। रात में पुलिस गश्ती की गाड़ी आई थी। कुछ लोगों को खदेड़ा था। इस दौरान भाई नाले में गिर गया। साथ के लोगों को बताना चाहिए था, लेकिन किसी ने जानकारी नहीं दी। अगर समय पर जानकारी मिलती तो उसकी जान बच जाती। नाले में गिरने से हुई मौत वहीं, वार्ड नंबर 27 के पार्षद ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन नशे का सेवन करने युवा आते हैं। सुनसान जगह देखकर शराब पार्टी और नशीली दवाइयों का सेवन करते हैं। रात में पुलिस गश्त वाहन को देखकर कुछ लोग भागे थे, इस दौरान मुर्तजा नाले में गिर गया।

Apr 27, 2025 - 12:27
 0