बैंक से पैसे निकालकर लौट रही महिला से लूट:सीवान में बाइक सवार बदमाशों ने 95 हजार रुपए छीने, गिरने से महिला घायल; पटना रेफर

सीवान में बैंक से पैसे निकालकर लौट रही एक महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया है। श्रीनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने के बाद घर लौट रही टिकरी गांव की रहने वाली शारदा देवी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस महिला से छिना रुपयों से भरा बैग घटना के वक्त महिला बैंक से अपने बेटे सनिष कुमार के साथ बाइक पर घर लौट रही थीं। मोहिद्दीपुर के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने महिला से 95 हजार रुपए से भरा बैग छीन लिया। इस दौरान शारदा देवी बाइक से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित के बेटे सनिष के अनुसार, जब वे मोहिद्दीपुर के पास पहुंचे, तब अचानक दो बदमाश उनकी बाइक के बराबर में आ गए। बदमाशों ने पीछे बैठी उनकी मां के हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। बाइक से गिरी महिला घायल, पटना रेफर घटना के बाद घायल महिला के बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीवान सदर अस्पताल लाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस घायल महिला के बेटे ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी पहचान करने में जुट गई है। पुलिस जल्द लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Mar 29, 2025 - 16:56
 0