बच्चों को दी गई संगीत की ट्रेनिंग:बेगूसराय में चला रहा बाल नाट्य कार्यशाला, 20 जून को नाटक की होगी प्रस्तुति

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली और IOCL के संयुक्त देखरेख में बेगूसराय में 30 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन सफलता पूर्वक श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय के सभागार में चल रहा है। इस कार्यशाला में बच्चों को सुर और लय के साथ-साथ आंगिक और वाचिक अभिनय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के 7वें दिन गुरुवार को स्थानीय रंग संगीत के प्रशिक्षक गणेश गौरव ने बच्चों को संगीत सिखाया है। कार्यशाला निदेशक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से स्नातक कुंदन कुमार और सहायक निदेशक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई से उत्तीर्ण सारिका भारती बच्चों को अभिनय की बारीकी सिखा रहे हैं। देश भर में 11 जगहों पर कार्यशाला यह बच्चे बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित होकर आए हैं तथा काफी उत्साहित होकर अभिनय सिख रहे हैं। बेगूसराय के नई पीढ़ी के लिए यह बाल नाट्य कार्यशाला वरदान साबित होगी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार मोहंती और राष्ट्रीय संयोजक गौरी देवल के मार्गदर्शन में देश भर में 11 जगहों पर कार्यशाला चल रहा है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली ने स्थानीय संयोजन की जिम्मेदारी रंग निर्देशक डॉ. अमित रौशन को दिया है। संयोजक डॉ. अमित रौशन ने बताया कि इस 30 दिवसीय कार्यशाला में एक नाटक तैयार किया जाएगा। जिसका प्रदर्शन 20 जून को बेगूसराय में और 24 जून को नई दिल्ली में किया जाएगा। नाटक कार्यशाला निदेशक कुंदन कुमार के निर्देशन में किया जाएगा। आगे भी कई प्रशिक्षक आएंगे और बच्चों को सिखाएंगे बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश भी अधिकारियों के साथ कार्यशाला में आकर बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है, बच्चे रंगमंच में आगे बढ़े, यही मेरी शुभकामना है। बरौनी रिफाइनरी अपने कार्यों के साथ-साथ बेगूसराय के साहित्य, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी देते रहेगी। आगे भी कई प्रशिक्षक आएंगे और बच्चों को सिखाएंगे। चंदन कुमार सोनू, बिट्टू, सचिन कुमार और रमण कुमार वर्मा सहयोग कर रहे हैं।

May 29, 2025 - 21:07
 0