बक्सर कॉलेज के कर्मचारियों ने दिया धरना:17 साल से नहीं मिला प्रमोशन, अक्टूबर से वेतन नहीं; प्रशासनिक काम ठप
बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रोन्नति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया है।कर्मचारी नेता चिन्मय प्रकाश झा के अनुसार, 2006 से कर्मचारियों की प्रोन्नति रुकी हुई है। कई कर्मचारी 30 सालों तक एक ही पद पर काम करते हुए रिटायर हो गए। कर्मचारियों का आरोप है कि 2021-22 में शिक्षकों को प्रमोशन मिला, लेकिन उन्हें नहीं मिला। कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि अक्टूबर से उन्हें वेतन भी नहीं मिला है। विनायक दत्त पाठक, शैलेन्द्र नाथ पाठक, अरविंद कुमार सिंह समेत कई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ा असर हड़ताल का असर कॉलेज के रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक प्रोन्नति की अधिसूचना जारी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा।
