पूर्णिया में राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज:9 प्रमंडलों से 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे, चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

पूर्णिया शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स बालक खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। इसमें बिहार के 9 प्रमंडलों से 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। डीएम अंशुल कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के 9 प्रमंडलों से करीब 350 छात्र-खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट्स में अपना दमखम दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। मार्च पास्ट के दौरान भारत स्काउट एंड गाइड्स ने जोशीली धुनें बजाईं कार्यक्रम की शुरुआत भव्य मार्च पास्ट से हुई, जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अनुशासन, तालमेल और ऊर्जा का दिखा उदाहरण पेश किया। मार्च पास्ट के दौरान भारत स्काउट एंड गाइड्स तथा NCC बैंड पार्टी ने जोशीली धुनें बजाईं, जो माहौल को रोमांच से भर देने वाला था। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं और उर्स लाइन कॉन्वेंट की छात्राओं ने खेल भावना पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। मौके पर डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की सीख देता है। उन्होंने कहा पूर्णिया के बच्चे काबिल और प्रतिभावान हैं। आप मेहनत और समर्पण के साथ खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि उज्ज्वल करियर का मजबूत विकल्प बन चुका है। उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार ने कहा कि आज खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी खेलों को कैरियर के रूप में अपनाकर अपने भविष्य को सुनहरा बना सकती है। सरकार भी खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों पर कई अवसर और सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसमें उद्घोषिका सुचित्रा कुमारी समेत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की ओर से नामित 30 ऑफिसर मौजूद रहे।

Nov 17, 2025 - 21:09
 0