पुतिन तोड़ देंगे NATO की दीवार, न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल किए बिना भी यूक्रेन मिशन को समाप्त करने का किया दावा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है, और वह भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बिना। स्टेट टीवी के क्रेमलिन संवाददाता के साथ एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा, "हमें यह गलती (परमाणु हथियारों का उपयोग) करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है।" रविवार रात को प्रसारित होने वाले साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "उद्देश्य इस संकट के मूल कारणों को खत्म करना, दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियों का निर्माण करना और रूस को सुरक्षा प्रदान करना है।" फरवरी 2022 में, अभियान की शुरुआत में, पुतिन ने "पूर्व सोवियत गणराज्य के नाज़ीकरण और विसैन्यीकरण और इसकी तटस्थ स्थिति का वर्णन किया था।इसे भी पढ़ें: भारत-रूस-चीन सम्बन्धों की राह के रोड़ों को समझिए और उन्हें समझदारी पूर्वक दूर हटाइएरूस ने यूक्रेन पर भीषण ड्रोन हमला किया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसे वर्ष 2022 में यूक्रेन के खिलाफ छेड़े गए युद्ध के बाद से अब तक किए गए भीषणतम ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है। यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात भर में कुल 273 विस्फोटक ड्रोन दागे, जिनमें से 88 को नष्ट कर दिया गया और 128 अन्य संभवतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम किए जाने की वजह से बेकार हो गए। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने बताया कि क्षेत्र पर ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। शुक्रवार को मॉस्को और कीव के बीच वर्षों बाद हुई पहली सीधी वार्ता के बाद यह हमला हुआ। रूस और यूक्रेन के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता में युद्धविराम पर कोई नतीजा नहीं निकला। इसे भी पढ़ें: शांति वार्ता के 24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर फिर बोला हमला, नौ लोगों की मौत, चार घायलरूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बिना भी रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है। पुतिन ने ‘स्टेट टीवी’ को दिये साक्षात्कार में कहा कि हमें यह गलती (परमाणु हथियारों का इस्तेमाल) करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना भी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य इस संकट के मूल कारणों को समाप्त करना, दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियां बनाना तथा रूस को सुरक्षा प्रदान करना है।Latest World News in Hindi at Prabhasaksh  

May 19, 2025 - 20:34
 0
पुतिन तोड़ देंगे NATO की दीवार, न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल किए बिना भी यूक्रेन मिशन को समाप्त करने का किया दावा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है, और वह भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बिना। स्टेट टीवी के क्रेमलिन संवाददाता के साथ एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा, "हमें यह गलती (परमाणु हथियारों का उपयोग) करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है।" रविवार रात को प्रसारित होने वाले साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "उद्देश्य इस संकट के मूल कारणों को खत्म करना, दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियों का निर्माण करना और रूस को सुरक्षा प्रदान करना है।" फरवरी 2022 में, अभियान की शुरुआत में, पुतिन ने "पूर्व सोवियत गणराज्य के नाज़ीकरण और विसैन्यीकरण और इसकी तटस्थ स्थिति का वर्णन किया था।

इसे भी पढ़ें: भारत-रूस-चीन सम्बन्धों की राह के रोड़ों को समझिए और उन्हें समझदारी पूर्वक दूर हटाइए

रूस ने यूक्रेन पर भीषण ड्रोन हमला किया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसे वर्ष 2022 में यूक्रेन के खिलाफ छेड़े गए युद्ध के बाद से अब तक किए गए भीषणतम ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है। यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात भर में कुल 273 विस्फोटक ड्रोन दागे, जिनमें से 88 को नष्ट कर दिया गया और 128 अन्य संभवतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम किए जाने की वजह से बेकार हो गए। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने बताया कि क्षेत्र पर ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। शुक्रवार को मॉस्को और कीव के बीच वर्षों बाद हुई पहली सीधी वार्ता के बाद यह हमला हुआ। रूस और यूक्रेन के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता में युद्धविराम पर कोई नतीजा नहीं निकला। 

इसे भी पढ़ें: शांति वार्ता के 24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर फिर बोला हमला, नौ लोगों की मौत, चार घायल

रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बिना भी रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है। पुतिन ने ‘स्टेट टीवी’ को दिये साक्षात्कार में कहा कि हमें यह गलती (परमाणु हथियारों का इस्तेमाल) करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना भी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य इस संकट के मूल कारणों को समाप्त करना, दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियां बनाना तथा रूस को सुरक्षा प्रदान करना है।
Latest World News in Hindi at Prabhasaksh