पाली में मधुमक्खियों के हमले में 10 घायल:माताजी के मंदिर दर्शन करने गए थे, अचानक किया हमला, घायलों को ग्रामीण कंधों पर उठा कर भाकरी से लाए
पाली में मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला पाली जिले के रोहट एरिया के चोटिला गांव के निकट माता जी की भाकरी का है। यहां दर्शन करने आए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें बच्चों सहित 10 जने मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीण कंधों पर उठाकर नीचे लाए और इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रोहट एरिया के चोटिला गांव के निकट भाकरी पर बने माता के मंदिर के दर्शन करने बुधवार सुबह लोग गए थे। इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए लोग इधर–उधर भागने लगे। लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। मधुमक्खियों के इस हमले में छोटे बच्चे, दो महिलाएं घायल हो गई। जो भाकरी पर ग्रामीणों को अचेत हालत में मिले। जिन्हें ग्रामीण कंधों पर उठाकर नीचे लाए और भी उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड लाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है। ज्यादातर घायलों के मुंह ओर माथे पर मधुमक्खियों ने काटा। ये 10 जने हुए घायल रोहट एरिया के निम्बली ब्राह्मण निवासी 35 साल की संगीता पत्नी भीमाराम, 7 साल का पुखराज पुत्र भीमाराम, 5 साल का शौर्य पुत्र पेमाराम, खांडी गांव निवासी 5 साल की रोशनी, 12 साल की दीक्षा पुत्री गणेशराम, 6 साल तरुणा पुत्री भीमाराम, धोलेरिया शासन निवासी 25 साल की संगीता पुत्री कैलाश राम, 4 साल की तान्या पुत्री कैलाश राम, 26 साल की ललिता पत्नी धन्नाराम, 7 साल का नवीन पुत्र गणेशराम घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के लोग है। जो मंदिर दर्शन के लिए गए थे।