पानीपत में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी:38 हजार कैश और सामान ले गए चोर; गाजियाबाद शादी में गया था परिवार

पानीपत के रामनगर बबैल रोड के पास एक परिवार के सभी सदस्य शादी में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में गए थे। रात में सूना घर देख चोरों ने घर को निशाना बनाया और ताला तोड़कर नकदी सहित सामान चोरी करके ले गए। सुबह जब परिवार शादी से वापस लौटा तो घर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। घटना बीते कल की है। रामनगर बबैल रोड निवासी राजकुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ लोनी में एक शादी में शामिल होने गए थे। परिवार सुबह घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। ताले टूटे देखकर राजकुमार को चोरी की आशंका हुई। जब उन्होंने घर में जाकर देखा तो अलमारी में रखे 38 हजार रुपए की नकदी और LCD टीवी और सोने की ज्वेलरी गायब मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने अन्य कमरों में जाकर देखा तो वहां भी सामान बिखरा पड़ा था। राजकुमार ने बताया कि चोरी का पता चलते ही उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और खुद भी खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलने पर थाना किला पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की। पुलिस ने घर के सभी रास्तों को देखकर चोर किस रास्ते से घर में आए और कहां से वापस गए। इसकी जांच में जुट गई है। आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस देखेगी। जिससे चोरों का कुछ पता लग सके। किला थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि घर में चोरी हुई है। इसमें केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Nov 26, 2025 - 11:39
 0