पानीपत में खेत से तीन सोलर प्लेट चोरी:सरकारी योजना से लगवाया था पंप, रात में घर आ गया था किसान

पानीपत के गांव हडताडी में एक किसान के खेत से सोलर पंप की तीन प्लेट चोरी हो गईं। किसान सतनाम सिंह ने थाना इसराना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित खते से घर आया था। वापस लौटा तो सोलर प्लेट गायब मिली। सतनाम सिंह ने बताया कि उनका खेत गांव हडताडी में नहर के पास स्थित है। खेत में पानी की व्यवस्था के लिए उन्होंने हरियाणा सरकार की योजना के तहत सोलर पंप लगवाया था। नहर के पास होने से पानी का स्तर नजदीक था, इसलिए पंप में तीन प्लेट लगाई गई थीं। पुलिस जांच में जुटी 30 मई की शाम को वह खेत से अपने घर कृष्णापुरा पानीपत चले गए थे। अगली सुबह जब वह खेत पहुंचे तो सोलर प्लेट गायब थीं। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। थाना इसराना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार छोटे किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए सोलर पंप योजना चला रही है।

Jun 2, 2025 - 11:28
 0