पलवल में कच्चे कर्मचारियों का प्रदर्शन:सीएम आवास घेराव की चेतावनी, बोले-ट्रिपल इंजन सरकार के वादे आज तक पड़े अधूरे

पलवल जिले में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में एचकेआरएनके के कच्चे कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में पंचायती राज, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर पालिका, बिजली विभाग, हुडा और फॉयर विभाग के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। जॉब सिक्योरिटी का वादा किया था कार्यालय में आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश शर्मा ने की। सभा का संचालन योगेश शर्मा ने किया। कर्मचारियों का कहना है कि चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी सरकार ने उन्हें जॉब सिक्योरिटी का वादा किया था। साथ ही महंगाई भत्ता, सेवानिवृत्ति लाभ और नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं देने की बात कही थी, लेकिन ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद यह वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है और विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बिजली, गैस, तेल, पानी व टोल की बढ़ती दरों पर भी नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 20 अप्रैल को सीएम आवास का घेराव करेंगे।

Apr 11, 2025 - 17:21
 0