पलवल के सिविल अस्पताल में क्लर्क ने मांगी रिश्वत:डॉक्टर की सैलरी निकालने के मांगे 10 हजार, एसीबी ने दबोचा

हरियाणा के पलवल जिले में हथीन के सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एसीबी ने अस्पताल के क्लर्क कम एकाउंटेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डेपुटेशन पर नांगल जाट भेजा डॉक्टर जानकारी के अनुसार डॉक्टर गजे सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। वह हथीन के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। फिलहाल उन्हें डेपुटेशन पर नांगल जाट भेजा गया है। एक जून को अस्पताल के सभी डॉक्टरों की सैलरी निकल गई, लेकिन डॉक्टर गजे सिंह की सैलरी नहीं निकाली गई। जब डॉक्टर ने क्लर्क कम एकाउंटेंट पूरन से सैलरी निकालने की बात की, तो उसने 10 हजार रुपए की मांग की। एसीबी टीम की आरोपी से पूछताछ जारी डॉक्टर ने बताया कि पिछले महीने भी उन्हें रिश्वत देनी पड़ी थी। डॉक्टर के अनुसार उन्हें बार-बार डेपुटेशन पर भेजकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। परेशान होकर डॉक्टर ने गुरुग्राम एसीबी कार्यालय में शिकायत की। एसीबी पलवल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एकाउंटेंट पूरन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। डॉक्टर ने अस्पताल के अन्य अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले में अन्य संलिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों की भी जांच की जा रही है।

May 19, 2025 - 20:31
 0