पलवल के एक घर में चोरी:ससुराल गई थी महिला, बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे; गहने और नकद लेकर फरार

पलवल के श्रीराम कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है। मकान मालिक मिथलेश ससुराल गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता अपने पति के साथ शहर में रहती हैं। वह गांव में ससुराल परिवार से मिलने गईं थी। इस मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बेड में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, गले की चेन और कानों की झुमकी शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की पायल, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और दो चांदी के सिक्के भी गायब मिले। चोर करीब 1 हजार 400 रुपए नकद भी ले गए। जांच में जुटी पुलिस शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।

Mar 29, 2025 - 16:56
 0