पंचकूला में बादलों की आँख मिचौली से मौसम सुहावना:गर्मी की चुभन से आज राहत; बरसात की संभावना नाममात्र

हरियाणा के पंचकूला में बीते दिन जहां लोगों ने गर्मी की हल्की चुभन महसूस की तो वहीं आज सुबह से ही हल्के बादलों और सूरज के बीच आँख मिचौली का खेल चल रहा है। इससे लोगों को आज गर्मी की चुभन से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग जानकारी दे रहा है कि नार्थ पंजाब में बरसात की संभावना होने की वजह से चंडीगढ़ पंचकूला क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। हालांकि बरसात की संभावना नाममात्र है। है। पंचकूला क्योंकि शिवालिक की फुट हिल्स में पड़ने वाला हरियाणा का खूबसूरत शहर है लिहाजा यहां अभी तक वैसी गर्मी महसूस नहीं की गई है जैसी कि हरियाणा के अन्य जिलों में तापमान बढ़ने के साथ महसूस की जा रही है। सुबह और शाम को मौसम और भी सुहाना हो जाता है और इस समय थोड़ी थोड़ी ठंडक भी महसूस की जा रही है। हालांकि बीते कल तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से खासकर दोपहर के समय गर्मी से जरूर लोग परेशान होते दिखाई दिये थे लेकिन आज मौसम का रुख सुहावना नज़र आ रहा है। उधर डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि करवट बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए ।डाक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि खांसी ,जुकाम जैसी कोई तकलीफ महसूस होती है तो जरूर डॉक्टर को मिलें क्योंकि बदलते मौसम में ऐसी परेशानी होना सामान्य बात है।

Mar 26, 2025 - 13:07
 0