दोस्त ने गला काटा, सिलेंडर का पाइप खोला,जलाकर मार डाला:पटना में किराए के घर में मिला लड़की का शव; अगले साल होने वाली थी शादी

पटना के बोरिंग रोड स्थित मनोरमा अपार्टमेंट के पीछे किराए के घर से गुरुवार को 27 साल की लड़की का शव मिला है। संजना सिंह सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी राजेश्वर प्रसाद के घर में रेंट पर रहती थी। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो लड़की के शरीर पर चाकू से हमलों के निशान मिले। कमरे में खून बिखरा था। पास ही एक LPG गैस सिलेंडर रखा था, उसका पाइप खुला हुआ था। बगल में संजना की बॉडी पड़ी हुई थी। संजना पर पहले चाकू से हमला किया गया। वो अधमरी हो गई तो उसे जलाकर मार डाला गया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की। सीसीटीवी में एक युवक भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि संजना का दोस्त सूरज कुमार है। वो अक्सर उसके घर आता था। हत्या वाले दिन भी दोपहर में वो सीसीटीवी में आते दिख रहा है। कुछ घंटे बाद उसने संजना की लैपटॉप का बैग लेकर भागता भी दिख रहा है। दोस्त ही हत्यारा, मोबाइल-लैपटाप ले भागा काम वाली पहुंची तो घटना की मिली जानकारी संजना, मुजफ्फरपुर के सबा की रहने वाली थी। वह CGL का एग्जाम पास कर चुकी थी। फिलहाल पटना में प्राइवेट जॉब कर रही थी। वहीं पहले संजना का भाई भी साथ में रहता था जो फिलहाल बिहार पुलिस एकेडमी में दरोगा के ट्रेनिंग पर है। घटना की जानकारी तब मिली जब उसकी दाई रात में घर आई थी। दाई ने मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और परिवार को बताया गया। भाई भी मौके पर पहुंच गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने सं इनकार कर रही है। भाई बोला- उसकी किसी से दोस्ती नहीं थी संजना के भाई सौरभ कुमार ने बताया- 'शाम साढ़े 7 बजे बहन की गैस सिलेंडर से झुलसकर मौत होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचा तो देखकर लग रहा है कि बहन की हत्या की गई है। उसके गले को काटा गया है। चेहरे का झुलसाया गया है। बहन, मां और भाई के साथ रहती थी।' 'बहन का CGL का रिजल्ट हो गया था। अगले महीने उसे जॉइन करना था। गैस सिलेंडर किचन से खोलकर बेड रूम में रखा हुआ था। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध दिखा है, उसकी पहचान नहीं कर पा रहा हूं। उसकी किसी से दोस्ती नहीं थी, नाही उसने किसी के द्वारा परेशान करने, पीछा करने की जानकारी दी थी।' अगले साल शादी की थी तैयारी संजना की मां रीता देवी ने बताया- ‎उसका मोबाइल कभी बंद नहीं होता था। गुरुवार को दिन में उसके मोबाइल पर कई बार फोन लगाया। उसने रिसीव नहीं ‎किया। शाम तक परेशान थी। इसी बीच‎ सकरा थाने की पुलिस घर पर आई।‎ बताया कि आपकी बेटी गंभीर रूप से ‎घायल है। पति और बहू नेहा के साथ‎ पटना पहुंची तो देखा कि संजना की मौत हो चुकी है। ‎अगले साल उसकी शादी होने वाली‎ थी। लड़का देखा जा रहा था।

May 16, 2025 - 07:39
 0