दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट:ADG बोले- सभी जिलों में चेकिंग बढ़ाई जाए; 122 सीटों पर कल है वोटिंग

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को गाड़ियों में ब्लास्ट हुआ है। इसमें 8 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। धमाका कैसे हुआ इसकी जांच जारी है। इसे लेकर बिहार में भी पुलिस हाईअलर्ट पर है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सख्त चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील की गई। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक है। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गयाजी, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले की 122 सीटों पर वोटिंग होनी हैं। कल 20 जिलों की 122 सीटों पर होनी है वोटिंग बिहार में कल सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे और अन्य पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन 20 जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर शामिल हैं। 101 सीट सामान्य वर्ग के लिए तो रिजर्व सीट की संख्या 21 है। इनमें 19 सीट अनुसूचित-जाति और 2 सीट अनुसूचित जन-जाति(आदिवासी) है। इस चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1165 पुरुष, 136 महिला प्रत्याशी और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल हैं। राज्य के 3.70 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात होंगे। सेंसेटिव बूथ पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। हॉट सीट, बड़े चेहरे - बाहुबली, मंत्री, विधायक, परिवारवाद, कन्ट्रोवर्सी वाली सीटें... दूसरे चरण के 122 सीटों में 12 मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रसिद्ध शूटर भी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 3 सीटों पर बाहुबली या उनके परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे। वहीं, इन 7 सीटों पर बड़े नेताओं के परिवार के लोग चुनावी मैदान में हैं। यह सभी सीटें दूसरे चरण की हॉट सीटें हैंस जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। मतदान के लिए 1.25 लाख कर्मी रहेंगे तैनात दूसरे चरण में 1.25 लाख से अधिक मतदान कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। मतदान की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए EVM और VVPAT मशीनों का मॉक ड्रिल पूरा कर लिया गया है। सभी जिलों में फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) के बाद मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में GPS ट्रैकिंग के तहत रखी गई हैं। सभी EVM और VVPAT मशीनों की आवाजाही पर GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें केंद्रीय बल, बिहार पुलिस और स्थानीय प्रशासन शामिल हैं।

Nov 10, 2025 - 20:31
 0