डबवाली में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:जलघर के पास शव पड़ा मिला, 16 दिन में तीसरा मामला

सिरसा में युवक नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। जलघर के पास 26 वर्षीय अर्शदीप का शव मिला। वह पिछले तीन सालों से नशे का आदी था। घटना डबवाली के अबूबशहर गांव की है। मृतक के बड़े भाई गुरलाभ सिंह ने बताया कि अर्शदीप 20 दिन पहले ही बीकानेर से गांव लौटा था। वहां वह मजदूरी कर रहा था। परिवार को लगा था कि उसने नशा छोड़ दिया है। डबवाली में उसका इलाज भी चल रहा था। डॉक्टर नियमित रूप से परिवार से उसकी स्थिति की जानकारी लेते थे। गुरलाभ ने बताया कि अर्शदीप की शादी के लिए रिश्ते आते थे। लेकिन नशे की लत के कारण वह खुद मना कर देता था। परिवार भी नहीं चाहता था कि किसी लड़की की जिंदगी खराब हो। घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे की है। दो युवकों ने अर्शदीप की मौत की सूचना दी। जलघर से सीरिंज भी बरामद हुई है। गुरलाभ के अनुसार, गांव में नशीली गोलियां आसानी से उपलब्ध हैं। कई लोग इनकी बिक्री कर रहे हैं। अबूबशहर गांव में पिछले 16 दिनों में नशे से यह तीसरी मौत है। अर्शदीप गोलियों का घोल बनाकर इंजेक्शन लगाता था।

May 28, 2025 - 22:25
 0