जालौन में कैफे की आड़ में हुक्का बार का संचालन:पुलिस ने छापेमारी कर युवक-युवती को हिरासत में लिया, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जालौन के उरई में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैफे में चल रहे हुक्का बार का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद की गई। कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। उरई कोतवाली क्षेत्र के चूरछी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। वहीं पुलिस ने मौके पर पुलिस को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर युक्त हुक्का सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान मिला। छापेमारी के दौरान कैफे में मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 3 युवतियों समेत आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्रों में कई कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में इस तरह की अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना है। पुलिस इन पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध हुक्का बार और प्रतिबंधित सामग्री के उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कैफे संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

Apr 14, 2026 - 20:26
 0