गया में 4 से शुरू होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स:पहला दल जम्मू-कश्मीर से आया, देश भर से 2200 खिलाड़ी और सहयोगीकर्मी भाग लेंगे

गया में 4 से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी होगी। प्रतियोगिता को लेकर पहला दल शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से आया, जो गतका खेल में हिस्सा लेगा। गया जंक्शन पर टीम का जोरदार स्वागत अपर समाहर्ता परितोष कुमार और डीटीओ राजेश कुमार ने किया। यह जानकारी डीएम डॉ. त्यागराजन ने दी। डीएम ने बताया कि इस आयोजन में कुल 7 पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा। बिपार्ड परिसर में तैराकी, खो-खो, थांगटा, गटका, जबकि आईआईएम बोधगया में मलखम, कलारिपयट्टु और योगासन प्रतियोगिता कराई जाएगी। खेल सुबह और शाम दो पालियों में होंगे। खास बात यह है कि स्कूली बच्चों को खेल देखने का मौका मिलेगा, जिससे उनमें खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी। देश भर से लगभग 2200 खिलाड़ी और सहयोगी कर्मी भाग लेंगे। प्रतियोगिता बिहार में पहली बार हो रही सभी टीमों के आवागमन से लेकर प्रस्थान तक सुचारू समन्वय के लिए अलग-अलग कोषांग बनाए गए हैं। यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार हो रही है। इस आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। डीएम ने दावा किया कि इस आयोजन से राज्य को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभामान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे गया समेत पूरे बिहार को पर्यटन और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में फायदा मिलेगा। बिपार्ड के सामने की पहाड़ी पर भव्य लेजर शो भी होगा, जो दर्शकों को एक अलग और खास अनुभव देगा। यह आयोजन न सिर्फ खेल भावना को बढ़ाएगा, बल्कि परंपरागत भारतीय खेलों को नई उड़ान देगा। गया इस ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने को तैयार है।

May 2, 2025 - 22:55
 0