गंडक नदी में डूबने से 8वीं के छात्र की मौत:गोपालगंज में पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास गंडक नदी में एक 11 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव निवासी नंदलाल सहनी के बेटे विक्की कुमार के रूप में हुई है। घटना सलेमपुर घाट के पास की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विक्की 4 साल की उम्र से ही अपनी नानी के साथ सलेमपुर गांव में रह रहा था। उसकी नानी का कोई बेटा नहीं था और नाना की मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद अकेली रह रही नानी ने विक्की को गोद ले लिया था। बताया कि विक्की आठवीं कक्षा का छात्र था। बताया कि विक्की गंडक नदी के किनारे गया था। वहां उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। आसपास के बच्चों ने शोर मचाते हुए घर पर सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक विक्की की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से विक्की के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

May 13, 2025 - 19:55
 0