क्या बंगाल को भारत से अलग करना चाहती हैं ममता बनर्जी, भाजपा सांसद संबित पात्रा का बड़ा दावा

Sambit Patra attacks Mamata Banerjee : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे से पहले बंगाल की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल को अलग-थलग करने की चेष्‍टा की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बंगाल भारत का ...

Jan 17, 2026 - 14:44
 0
क्या बंगाल को भारत से अलग करना चाहती हैं ममता बनर्जी, भाजपा सांसद संबित पात्रा का बड़ा दावा

sambit patra Sambit Patra attacks Mamata Banerjee : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे से पहले बंगाल की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल को अलग-थलग करने की चेष्‍टा की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बंगाल भारत का हिस्सा है या नहीं? ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की TMC सरकार उन सारी प्रक्रियाओं पर कुठाराघात करती है, जो प्रक्रिया भारतवर्ष में होती है।

 

भाजपा सांसद ने कहा, बंगाल आध्यात्म, तप, तपस्या व यज्ञ की भूमि है लेकिन आज बहुत दुख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि उसी तप की भूमि पर मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस प्रकार के शासन को स्थान दिया है, आज का माहौल बंगाल में 'बंग-भंग' जैसी स्थिति बनाई गई है।

 

तुष्टिकरण की नींव पर ममता बनर्जी की चेष्टा है कि बंगाल को अलग-थलग कर दिया जाए। उन्होंने पूछा कि क्या बंगाल भारत का हिस्सा है या नहीं? जो भी प्रक्रिया भारतवर्ष में होती है, उन सारी प्रक्रियाओं पर कुठाराघात करती है ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की TMC सरकार।

 

संबित पात्रा ने कहा कि देश के कई राज्यों में सिलसिलेवार तरीके से SIR की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 2003 में भी हुई थी, उस पर बहुत चर्चा हुई है। सदन के पटल पर भी चर्चा हो चुकी है। SIR बंगाल में भी हो रहा है उसे रोकने की कोशिश न केवल गैर-संवैधानिक तरीकों से बल्कि हिंसा के माध्यम से ममता बनर्जी कर रही हैं।

 

भाजपा नेता नेता कहा कि वहां पर चुनाव अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं। इतना दबाव उन पर बनाया जा रहा है कि वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। फरक्का के अंदर BDO के दफ्तर के अंदर हमला हुआ है और जब हमला हो रहा था उस समय TMC के विधायक मनीरुल इस्लाम वहां मौजूद थे।

 

उन्होंने खुलेआम कहा कि यहां 'राम' से पेपर नहीं मांगा जाता, 'रहीम' का पेपर चेक किया जाता है। मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि ये 'राम और रहीम' की कहानी नहीं बल्कि 'रोहिंग्याम' की कहानी है। आप 'रोहिंग्याम' को बचाना चाहता हैं, बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं।

edited by : Nrapendra Gupta