कांग्रेस में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद मौसम नूर, चुनाव से पहले TMC को झटका, क्‍या बोली भाजपा?

TMC Rajya Sabha MP Mausam Noor : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने चुनाव से पहले की कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने इसे 'घर वापसी' बताते हुए राज्य में राजनीतिक ...

Jan 3, 2026 - 22:40
 0
कांग्रेस में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद मौसम नूर, चुनाव से पहले TMC को झटका, क्‍या बोली भाजपा?

TMC Rajya Sabha MP Mausam Noor : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने चुनाव से पहले की कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने इसे 'घर वापसी' बताते हुए राज्य में राजनीतिक बदलाव का संकेत दिया। वहीं भाजपा ने इसे 'सांसद की डकैती' करार देते हुए इंडी गठबंधन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित है। नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा था। उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में मालदा से लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने चुनाव से पहले की कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने इसे 'घर वापसी' बताते हुए राज्य में राजनीतिक बदलाव का संकेत दिया।

ALSO READ: SIR के तहत पश्चिम बंगाल में कितने वोटरों के नाम कटे, चुनाव आयोग ने जारी की यह सूची वहीं भाजपा ने इसे 'सांसद की डकैती' करार देते हुए इंडी गठबंधन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित है। नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा था। उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में मालदा से लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

मालदा सीट पर खान चौधरी परिवार का दबदबा रहा है। 1980 से 2005 तक गनी खान चौधरी यहां से लोकसभा पहुंचे। 2005 में उनके निधन के बाद भी परिवार का सियासी रसूख कम नहीं हुआ। मौसम नूर के चाचा गनी खान चौधरी इंदिरा गांधी सरकार में रेलमंत्री रहे। मौसम नूर की मां रूबी नूर सुजापुर सीट से दिन बार की विधायक रहीं।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना माना जा रहा है कि मौसम नूर के आने से मुस्लिम बहुल मालदा में कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है। मौसम नूर मालदा के खान चौधरी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जयराम रमेश, महासचिव गुलाम अहमद मीर और पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने उनका स्वागत किया।

नूर ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे फिर से कांग्रेस में काम करने का मौका दिया। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मौसम नूर लंबे समय से टीएमसी में खुद को हाशिए पर महसूस कर रही थीं।

ALSO READ: पीएम मोदी का TMC से सवाल, क्यों रोका जा रहा है बंगाल का विकास? 2019 में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी जॉइन करने के बाद उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बाद में यह जिम्मेदारी उनसे छीन ली गई। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी भूमिका सीमित होती चली गई। जबकि अब इस पर भाजपा हमलावर हो गई है। शहजाद पूनावाला ने इसे सांसद की डकैती करार दिया है।

मौसम नूर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, INDI गठबंधन एक अजीब गठबंधन है, यह कोई मिशन नहीं, बल्कि एक भ्रम है। कुछ दिन पहले TMC ने कांग्रेस पर हमला किया, फिर कांग्रेस ने TMC को वोट डकैत कहा, अब खुद डकैती कर रहे हैं, एक सांसद की डकैती हो गई है।
Edited By : Chetan Gour