कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पहुंचीं कुरुक्षेत्र:लांबा बोलीं-भाजपा के गुंडों की पुलिस से मुठभेड़, अरोड़ा ने कहा- विज को भाजपा पूछता कौन है
कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचीं। यहां उन्होंने देश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में सरकारें पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। वहीं थानेसर के विधायक ने अनिल विज पर पलटवार किया। उन्होंने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र किया। साथ ही सरकार को घेरते हुए आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने पंजाबी धर्मशाला में चल रहे हरियाणा-उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में जाकर उनको संगठन को मजबूत करने के टिप्स भी दिए। सरकार बयानबाजी तक सीमित- लांबा मीडिया से बातचीत में अलका लांबा ने आरोप लगाया कि हर रोज महिलाओं के साथ रेप, हत्या और उत्पीड़न की खबरें आ रही हैं, लेकिन सरकार सिर्फ बयानबाजी और आंकड़े देने तक ही सीमित है। महिला सुरक्षा के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं और जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। सरकार महिलाओं की रक्षा करने में नाकामयाब है। चेहरा बदला हालात नहीं बदल पाए
अलका लांबा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश अपराध का केंद्र बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में सरोवर से कटा सिर मिला है। इन लोगों ने सोचा था कि सीएम का चेहरा तो बदल दिया, लेकिन प्रदेश के हालात नहीं बदल पाए। आरोप लगाया कि अभी झज्जर में पुलिस की भाजपा के गुंडों के साथ मुठभेड़ हुई। आखिर प्रदेश में चल क्या रहा है, मैं पूछना चाहती हूं। हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं- लांबा
लांबा ने आरोप लगाया कि हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं है। जब सरकार हमारी खिलाड़ी विनेश फौगाट की बात नहीं सुनी गई और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया। इससे पता चलता है कि दूसरी बेटियों पर हुए अत्याचार की FIR कैसे दर्ज होती होगी। सड़क से संसद तक जारी रहेगी लड़ाई उन्होंने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बात करते हुए सरकार को घेरा। कहा कि इस मामले में शुरू से ही सत्ता में बैठे लोगों को बचाने की कोशिश की गई। पीड़िता को न्याय दिलाने में देरी हुई और जांच में लापरवाही बरती गई। कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई जारी रखेगी। हम चुप नहीं बैठेंगे। 21 को कुरुक्षेत्र आएंगे राहुल गांधी- अरोड़ा
उधर, थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि 21 जनवरी को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। वे पंजाबी धर्मशाला में उत्तराखंड और हरियाणा के कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। इससे पहले 18 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आएंगे। गांव-गांव जाकर देखेंगे हालात अरोड़ा ने कहा कि ट्रेनिंग में शामिल जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र के गांवों में जाकर वहां के हालात भी देख रहे हैं। हम प्रदेश के गांवों की सच्चाई समझ रहे हैं और उस पर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी भी जिले के किसी एक गांव में जाकर वहां के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। अनिल विज को भाजपा में कौन पूछता है?
अशोक अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के कांग्रेस ट्रेनिंग कैंप के बयान पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि विज को फोबिया हो गया है। इसी वजह से भाजपा में उन्हें कोई पूछता नहीं है। हमारा कैंप 13 जनवरी से चल रहा है और इसमें सकारात्मक चर्चाएं हो रही हैं। यह कैंप पार्टी की रणनीति का हिस्सा है। जिला स्तर के नेता विभिन्न मुद्दों पर तैयार हो रहे हैं।