करनाल में माईनिंग साइट पर कर्मचारियों पर हमला:लाठी डंडों से वॉर कर दी जान से मारने की धमकी, 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा में करनाल के थाना इन्द्री क्षेत्र के चंद्राव गांव में एक माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी गांव की साइड से जमना साइट की तरफ जा रहे थे। कर्मचारी बुलेरो गाड़ी में सवार थे, इसी दौरान रास्ता रोककर उन पर हमला किया। हमले में घायल कर्मचारियों को इंद्री के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अन्य को चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों ने पहले हमला किया, फिर बोलेरो को पलटा, ट्रैक्टर को भी तोड़ा जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी बीरबल निवासी हिमांशु, संधाली निवासी प्रताप, कलसौरा निवासी मंदीप, उमरपुर निवासी अभिषेक व विशाल बोलेरो गाड़ी में सवार थे। गाड़ी प्रताप चला रहा था। जब वे गांव चंद्राव के पास पहुंचे तो गुरमीत सिंह उर्फ गोनी, सुरजीत, सोनू, बलेदव, टीकू, राकेश, रिंकू, महेंद्र, बलकार, हरदीप, सुच्चा, प्रदीप सहित लगभग 15 लोग हथियारों के साथ वहां आ गए। उन्होंने गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोका और फिर अचानक हमला कर दिया। बोलेरो सवार अभिषेक पर किया गया सबसे पहले वॉर ​​​​​​​शिकायतकर्ता हिमांशु ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी की खिड़की खोलते ही सबसे पहले अभिषेक पर हमला किया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों पर भी लाठी-डंडों से वार किए गए। इतना ही नहीं, उन्होंने बोलेरो को बुरी तरह तोड़ दिया और फिर उसे पलट भी दिया। पास में खड़े कंपनी के ट्रैक्टर को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ​​​​​​​हमले के बाद घायल अवस्था में प्रताप और मंदीप ने कंपनी को सूचना दी। इसके बाद दूसरी गाड़ी से सभी को इंद्री के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत करनाल रेफर कर दिया।अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि माइनिंग कर्मचारियों पर हमले की शिकायत मिली है। जांच जारी है। तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Apr 15, 2025 - 08:46
 0