करनाल में नारी शक्ति पदयात्रा 15 अप्रैल को:डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग, सुमन सैनी दिखाएंगी हरी झंडी
करनाल जिले में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से 15 अप्रैल को नारी शक्ति पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं। अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने पदयात्रा को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है, इसलिए इसकी तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभागों को समय रहते अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। सुमन सैनी दिखाएंगी हरी झंडी इस पदयात्रा को हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग ले सकें। प्रमुख बाजारों से होकर रहेगा रूट डीसी ने बताया कि पदयात्रा शहर के मुख्य हिस्सों से होकर निकलेगी, जिससे नारी शक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। यात्रा से पहले श्री रघुनाथ मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पदयात्रा श्री रघुनाथ मंदिर चौक से शुरू होकर गांधी चौक, सदर बाजार, जवाहर मार्किट, नावेल्टी चौक, दयालपुरा गेट और करण गेट से होते हुए पुरानी मंडी के शेड में समाप्त होगी। अमित कुमार बनाए गए नोडल अधिकारी कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सीईओ जिला परिषद अमित कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे सभी तैयारियों की निगरानी करेंगे और विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे।