टेक दिग्गज और अरबपति एलन मस्क के पिता एरल मस्क इन दिनों भारत के दौरे पर आए हुए है। उनका दौरा पांच दिनों का होने वाला है। रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद वो शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगे। भारत में रहने के दौरान एरल मस्क जल्द ही अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी करेंगे। भारत यात्रा के दौरान वो कई व्यापार संबंधित बैठकों में हिस्सा ले रहे है।
जानकारी के मुताबिक एक वीडियो में भारत पहुंचने पर एरल मस्क का भारत में शानदार स्वागत किया गया है। इस दौरान वो कई नीति निर्माताओं, निवेशकों, व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक कर सकते है। एरल मस्क राम लला का आर्शीवाद लेने अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे। इससे साफ जाहिर होता है कि एरल मस्क भी भारत के साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक तौर से जुड़े हुए है।
भारत दौरे के दौरान एरल मस्क हरित प्रौद्योगिकी और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर निर्यात में भारत के साथ उसे टार्गेट को पूरा करने पर ध्यान देंगे। बता दें कि भारतीय कंपनी सर्वाटेक के साथ हाल ही में एरल मस्क जुड़े है। कंपनी में वो वैश्विक सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए है।