अररिया में RJD की सामाजिक न्याय पर परिचर्चा:महिलाओं को मानधन, पेंशन और मुफ्त बिजली योजनाओं पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से मंगलवार को अररिया जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय पर केंद्रित परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ प्रबंधन मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की योजनाएं व नीतियां पहुंचाने पर जोर दिया। तेजस्वी यादव की प्रमुख योजनाओं पर रखे गए विचार कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा घोषित जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इनमें प्रमुख रूप से नेताओं ने कहा कि ये योजनाएं कमजोर और वंचित वर्गों के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दिया गया दिशा-निर्देश परिचर्चा में लवली नवाब, कमाले हक, मीर रज्जाक, अंजर आलम, रूमी मुस्ताक, मयंक पासवान और आयुष अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बदरे आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद और विधायक ललित यादव शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का लिया संकल्प कार्यक्रम का समापन सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प के साथ हुआ। नेताओं ने कहा कि राजद का उद्देश्य हर वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाना है और यही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आने वाले बिहार की रूपरेखा है।

May 13, 2025 - 19:55
 0