अटेली नगर पालिका के चुनाव टले:चार पार्षदों के आरती राव से मिलने के बाद एसडीएम नहीं पहुंचे बैठक में, गरमाई राजनीति

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अटेली नगर पालिका के उपप्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव टल गए हैं। अब इन चुनावों के लिए आगे बैठक बुलाई जाएगी। वहीं इन चुनावों को लेकर छोटे से कस्बे में राजनीति गरमा गई है। यहां से प्रधान गुट के अलावा एक अन्य गुट भी बन गया है। हालांकि प्रधान गुट के पास पर्याप्त संख्या में पार्षद हैं, मगर दूसरे गुट के चार पार्षदों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से बीती शाम मुलाकात की थी। जिसके बाद चुनाव टाल दिए गए हैं। ये चुनाव एसडीएम के बीमार होने के कारण भी टाले बताए जा रहे हैं। ऐसे में यहां उपप्रधान के लिए भाजपा का मुकाबला भाजपा से ही बन गया है। अटेली नगर पालिका के कुल 12 वार्ड हैं। इन 12 वार्डों में से कोरम के लिए सात पार्षदों का होना जरूरी है। वहीं सात वोट मिलने पर उपप्रधान भी चुन लिया जाएगा। इनमें नगर पालिका के प्रधान का भी वोट शामिल है। ऐसे में प्रधान संजय गोयल के पास छह से अधिक पार्षद हैं। इनमें से ही किसी एक को उपप्रधान बनाने के कयास लगाए जा रहे थे। मगर बीती शाम अचानक से चार पार्षद यहां से विधायक स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मिल आए। जिसके बाद से ही यहां पर उपप्रधान पद के लिए राजनीति शुरू हो गई तथा आज होने वाले उपप्रधान पद के चुनाव टाल दिए गए। चुनाव टालने का हवाला दिया गया है कि प्रशासनिक कारणों के चलते ये चुनाव टाले गए हैं। ये पार्षद मिले आरती राव से उपप्रधान के लिए आरती राव से वार्ड नंबर एक की पार्षद शर्मिला देवी के प्रतिनिधि आनंद शर्मा, वार्ड नंबर आठ से अंशुल गोयल, वार्ड नंबर 11 से मनफूल तथा वार्ड नंबर 12 से रामकिशन मिले। वहीं वहां पर गए चारों पार्षदों ने दो अन्य पार्षदों से फोन पर आरती सिंह राव से बात कराई। सभी ने कहा कि इन पार्षदों में से जिसे आप उपप्रधान बनाना चाहे, उसको आप उपप्रधान बना सकती हैं। इस घटनाक्रम के बाद उपप्रधान के चुनाव टाल दिए गए हैं। अब चुनाव होने की तिथि की आगामी घोषणा बाद में की जाएगी। जल्द होगी नई तिथि की घोषणा इस बारे में नगर परिषद के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते चुनाव टाल दिए गए हैं। जल्द ही नई तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

Apr 18, 2025 - 12:09
 0