LIVE: फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान
Latest News Today Live Updates in Hindi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। इन्हें राज्य से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है। पल पल की जानकारी...

Latest News Today Live Updates in Hindi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। इन्हें राज्य से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है। पल पल की जानकारी...
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।
-मुंबई में आज सुबह बहुमंजिला कैसर-ए-हिंद इमारत में आग लग गई। इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कार्यालय भी है।
-उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों के 10 राज्यों में भीषण गर्मी के साथ ही लू का कहर दिखाई दे रहा है। पूर्वोत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में कई स्थानों पर आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी है।
-पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया।
-जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आतंकियों के घर ध्वस्त किए जा रहे हैं।
-NIA ने पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में मामला दर्ज किया। बैसरन में पर्यटकों पर हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल माग्रे को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। माग्रे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आतंकवादियों द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद के तंत्र के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्राधिकारियों ने बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार को स्वदेश लौट आईं। फ्रांसिस पिछले लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे। उनका सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचीं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले से हर भारतीय दुखी है। हर भारतीय का खून खौल रहा है। दुश्मनों को विकास रास नहीं आया। आतंकी कश्मीर में तबाही चाहते हैं। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया साथ है। पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों के संदिग्ध होने या उनकी पहचान न होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। केंद्र के निर्देशानुसार राज्य से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है।President Droupadi Murmu arrived in Delhi after attending the funeral Mass of His Holiness Pope Francis. pic.twitter.com/drR71hqh0B — President of India (@rashtrapatibhvn) April 27, 2025