DND-KMP एक्सप्रेस-वे का 9 किमी हिस्सा खुला:फरीदाबाद से दिल्ली का सफर आसान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; जाम से राहत

दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे से जुड़े डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर महारानी बाग के डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर पुश्ता रोड तक करीब 9 किलोमीटर लंबा मार्ग ट्रायल के तौर पर यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसका लगभग 7.5 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड बनाया गया है। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पीएम के विधिवत उद्घाटन के बाद इसको पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। इस लिंक के चालू होने से फरीदाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों को मथुरा रोड, बदरपुर और कालिंदी कुंज के जाम से वैकल्पिक तेज मार्ग मिलेगा। दिल्ली-नोएडा से फरीदाबाद की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी और पीक ऑवर में यात्रा समय कम होने की उम्मीद है। मंडकौला और KMP एक्सप्रेसवे से जोड़ा DND-KMP कॉरिडोर को दिल्ली के महारानी बाग से आगे फरीदाबाद होते हुए पलवल के मंडकौला और KMP एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है। इसके अलग-अलग हिस्सों में दिल्ली से जैतपुर पुश्ता तक करीब 9 किमी, उसके बाद फरीदाबाद तक करीब 24 किमी और फरीदाबाद से KMP तक करीब 26 किमी का हिस्सा है। बाकि हिस्सों में अभी निमार्ण कार्य चल रहा है। मंत्री ने बताया नई लाइफ लाइन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक्सप्रेसवे के शुरू होने को फरीदाबाद के लिए नई लाइफलाइन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयासों से शहर को आधुनिक और बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है। जेवर एयरपोर्ट तक जुड़ेगा फरीदाबाद गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर करीब आधे घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के मझावली से ग्रेटर नोएडा तक के हिस्से को भी जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद है। रेलवे फाटक पूरी तरह के खत्म होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद में सड़क कनेक्टिविटी के साथ-साथ रेलवे क्षेत्र में भी बड़े काम हुए हैं। रेलवे फाटकों को खत्म करने के साथ करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन तैयार किया जा रहा है।

Aug 22, 2026 - 09:05
 0