24 घंटे में छोड़े भारत, पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को MEA का सख्त आदेश
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की हैं। ऑपरेशन सिंदूर में उसके आंतक के अड्डों को तबाह किया। इस बीच केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार मोदी ...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की हैं। ऑपरेशन सिंदूर में उसके आंतक के अड्डों को तबाह किया। इस बीच केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार मोदी सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में काम कर रहे अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाक अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है।
भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के विरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। pic.twitter.com/Kk52P8VXEK — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2025
ALSO READ: भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद
सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी सख्ती से सुनिश्चित करने को कहा गया कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का दुरुपयोग न करे। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma