हिसार में नशे में महिला ने सड़क पर हंगामा किया:खुद को बताया नर्सिंग ऑफिसर, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी की, यातायात बाधित

हरियाणा के हिसार में शनिवार देर रात एक महिला द्वारा शराब के नशे में जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे कैंप चौक के पास पुल के नजदीक महिला ने अपनी कार बीच सड़क में खड़ी कर दी और खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान करीब 20 मिनट तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात प्रभावित रहा। इस मामले का वीडियो आज सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सड़क के बीच खड़ी होकर गालियां देने लगी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला नशे में थी और दावा कर रही थी कि वह आराम से गाड़ी चला रही थी, लेकिन किसी अन्य वाहन ड्राइवर ने उसके साथ बदतमीजी की। इसी बात को लेकर वह भड़क गई और सड़क के बीच खड़ी होकर गालियां देने लगी। महिला बार-बार कह रही थी कि वह किसी से नहीं डरती। उसने साफ तौर पर गाड़ी हटाने से इनकार कर दिया और खुद को नर्सिंग ऑफिसर बताया। लोगों के समझाने पर भी नहीं मानी इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाने की कोशिश की। लोगों ने कहा कि वह अच्छे परिवार से लगती हैं और सड़क जाम करना ठीक नहीं है, इससे आम जनता को परेशानी होती है। काफी समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी। मौके पर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन शुरुआत में महिला ने उनकी भी बात नहीं मानी। करीब 20 मिनट के हंगामे के बाद स्थानीय लोगों के समझाने पर महिला ने गाड़ी सड़क से हटाई, जिससे यातायात सामान्य हो सका। बताया जा रहा है कि कार का नंबर राजस्थान का है। मौके पर मौजूद एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Apr 12, 2026 - 23:55
 0