हिसार में छाती में प्रेस घोंपकर पत्नी की हत्या:गला दबाने के भी निशान; फोन न उठाने पर भाई ससुराल आया तो लाश मिली
हरियाणा के हिसार में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी की छाती में प्रेस (इस्त्री) से वार किया। फिर उसका गला भी दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। फोन न उठाने पर महिला का भाई आया तो हत्या का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। महिला के भाई ने सिविल लाइन थाने में जीजा, उसके भाई, भाभी और मां के खिलाफ शिकायत दी है। महिला की बहन का आरोप है कि जीजा और उसका परिवार दहेज के लिए बहन को परेशान करता था। जीजा और उसके भाई के बीच प्रॉपर्टी का झगड़ा है, लेकिन हर बार उसकी बहन को मोहरा बनाया जाता था। हत्या के बाद की तस्वीरें… 8 साल पहले शादी, एक 6 साल की बेटी सोनिया (36) हिसार के संत नगर की रहने वाली थी। करीब 8 साल पहले उसकी सेक्टर-13 निवासी सौरभ से शादी हुई थी। शादी के बाद उनके यहां एक बेटी हुई, जिसकी उम्र अब 6 साल है। सौरभ टूर एंड ट्रैवल का काम करता है, जबकि सोनिया हिसार के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। फोन नहीं उठाया तो भाई ससुराल पहुंचा सोनिया के भाई का नाम भी सौरभ है। सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया फोन नहीं उठा रही थी। 4 बजे उसने फोन किया था। कुछ देर बाद उसके पति सौरभ का नंबर भी स्विच ऑफ मिला। चिंता होने पर वह सेक्टर-13 स्थित उसके घर पहुंचा। वहां सोनिया का शव पड़ा मिला। उसकी छाती में प्रेस घोंपी हुई थी और गला दबाने के निशान भी थे। जेठ-जेठानी ऊपर वाले फ्लोर पर थे भाई सौरभ ने आगे बताया कि सोनिया का जेठ और जेठानी ऊपर वाले फ्लोर पर थे। उसकी सास दूसरे कमरे में थी। मैंने बाहर खड़े अपने दोस्त को बताया तो वह तुरंत पुलिस को लेकर आया। जीजा सौरभ, उसके भाई, भाभी और मां ने मिलकर बहन की हत्या की है। सोनिया की बड़ी बहन शालू की अहम बातें… शादी के 4 महीने बाद परेशान करने लगा सोनिया की बड़ी बहन शालू ने बताया कि जब सोनिया का रिश्ता तय हुआ था, तब भी उनके माता-पिता किराये के मकान में रहते थे और आज भी वहीं स्थिति है। सौरभ का परिवार अक्सर ताने देता था कि वह मायके से कुछ नहीं लाई। शादी के चार महीने बाद से ही सौरभ उसे परेशान करने लगा था। 3 महीने पहले भी गला दबाया शालू ने बताया कि 3 महीने पहले भी सोनिया का गला दबाने की कोशिश की गई थी। बेटी ने बाहर आकर बताया था कि पापा, मम्मी को मार रहे हैं। इस बात पर पंचायत भी हुई थी। फरवरी में उनके पिता की लीवर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहले सोनिया कहा करती थी कि अगर वह घर बैठ गई, तो पिता की तबीयत और बिगड़ जाएगी। पंचायत में सोनिया ने माफी भी मांगी थी। भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा शालू ने बताया कि बहन केवल अपनी बेटी के भविष्य और प्यार की खातिर उस घर में रह रही थी। उसका पति पूरी तरह निठल्ला है। उनके बीच मुख्य विवाद भाइयों के आपसी झगड़े और प्रॉपर्टी को लेकर है, जिसमें सोनिया को सिर्फ एक मोहरा बनाया गया। पिछले 10 सालों में उसके पति ने कभी उसे न तो शॉपिंग कराई और न ही घर का कोई खर्च दिया। सोनिया प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाती थी, जबकि उसका पति उसे अक्सर परेशान करता था।