हिसार एयरपोर्ट से 27 अक्टूबर से जम्मू-अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट:वैष्णो देवी यात्रा होगी आसान, एक साल बाद बढ़ेंगे हवाई कनेक्शन; DGCA की मंजूरी
हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से एक साल बाद 27 अक्टूबर से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और स्थानीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एलायंस एयर द्वारा विंटर शेड्यूल (अक्टूबर से मार्च) के तहत मांगे गए स्लॉट को मंजूरी दे दी है। जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं का 8-10 घंटे का लंबा सफर घटकर अब महज डेढ़ घंटे का रह जाएगा। अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट से हिसार, भिवानी और सिरसा के कारोबारियों को गुजरात के व्यापारिक केंद्रों से जुड़ने में सीधी आसानी होगी। इससे पहले हिसार से अयोध्या, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए पहले से चल रही उड़ानें ऑपरेशनल हैं। हालांकि, नए विंटर शेड्यूल लागू होने के कारण इनके समय में आंशिक बदलाव हो सकता है। 11 महीने पहले जयपुर की फ्लाइट शुरू बता दें कि इससे पहले हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सितंबर 2025 में जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअली हिसार-जयपुर फ्लाइट को रिमोट का बटन दबाकर रवाना किया था। इस दौरान CM ने कहा कि अगले चरण में हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को जम्मू तक एक्सटेंड किया जाएगा। करीब 11 महीने बाद अब जाकर विमानन कंपनी ने विंडर शेड्यूल में जम्मू और अहमदाबाद फ्लाइट के लिए शेड्यूल तक कर लिया है। पीएम मोदी ने शुरू की थी हिसार-अयोध्या फ्लाइट दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट का शुभारंभ किया था। 14 अप्रैल को हिसार से प्लेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी भी प्रधानमंत्री के साथ रहे थे। इसके बाद हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट शुरू हुई थी। हिसार से अब अयोध्या, दिल्ली, चंडीगढ़ के बाद जयपुर की फ्लाइट शुरू होगी। इसके बाद अहमदाबाद और जम्मू के लिए भी इसी साल हवाई सेवा शुरू हो सकती है।