सोनीपत रोडवेज की 110 बसें पीएम के कार्यक्रम में लगीं:कई रूटों पर लोगों को घंटों करना पड़ा इंतजार; डिपो एसएस बोले-कल भी प्रभावित रहेंगी

सोनीपत रोडवेज की बसों को 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में लगाया गया है। बसों की तैनाती सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई, जिसके कारण जिले के कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। रोडवेज विभाग ने सोमवार दोपहर बाद पांची, भैंसवाल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बसें भेजनी शुरू कीं। बसों को गांवों में भेजे जाने से सोनीपत बस अड्डे पर बसों की उपलब्धता कम हो गई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 110 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर सोनीपत डिपो में इस समय करीब 150 से अधिक बसें संचालित की जाती हैं, जो जिले के लोकल रूटों के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए भी सेवाएं प्रदान करती हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति वाले कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के लिए 110 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी जा रही हैं, जिसके चलते कई रूटों पर बसों की संख्या कम पड़ गई। जिले के कई रूटों पर यातायात प्रभावित कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के चलते मंगलवार को जिले के अधिकतर लोकल रूटों पर बस सेवाएं बाधित रहेंगी। लंबी दूरी के रूटों पर भी बसों की संख्या कम की जा सकती है। बड़ी संख्या में बसों की ड्यूटी लगने के कारण आम यात्रियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली व अन्य मुख्य रूटों पर यात्रियों को लगा लंबा इंतजार सोमवार दोपहर बाद जैसे ही बसों की प्रशासनिक तैनाती शुरू हुई, सोनीपत बस अड्डे पर दिल्ली, गोहाना, पानीपत और चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। बसों की कमी के चलते यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। लंबे रूटों से भी कुछ बसों को ड्यूटी के लिए हटाया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई। बस डिपो प्रशासन का बयान सोनीपत बस डिपो के एसएस सुरेन्द्र ने बताया कि कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के लिए 110 बसें प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी गई हैं। मंगलवार को कई रूट प्रभावित रह सकते हैं, लेकिन यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Nov 24, 2025 - 21:09
 0