सोनीपत में फैक्ट्री संचालक पर हथियारबंद युवकों का हमला:पीछा करने के शक में रोका; हथियारों के बट और लात-घूंसों से पीटा
सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र के गांव सोहटी में प्लास्टिक रिसाइकिल फैक्ट्री संचालक और उसके साथी पर हथियारबंद युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने फैक्ट्री के बाहर रास्ता रोककर पहले दोनों के साथ हथियारों के बट, लात-घूंसों से मारपीट की। बाद में अवैध हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में चार ब्लंट चोटें दर्ज की गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन कर बुलाया, फैक्ट्री के बाहर किया हमला पुलिस को दी शिकायत में गांव सोहटी के दीपक राणा ने बताया कि उसकी कुतुबगढ़ रोड पर प्लास्टिक रिसाइकिल की फैक्ट्री है। उसका दोस्त सुजीत उसके साथ था। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सुजीत के पास जितेंद्र उर्फ बंटू का फोन आया, जिसने दीपक को अपने पास लाने के लिए कहा। दोनों उसकी तलाश में फार्म हाउस पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद दोनों वापस फैक्ट्री लौट आए। आरोप है कि जैसे ही वे फैक्ट्री में प्रवेश करने लगे, तभी सफेद स्कॉर्पियो में सवार जितेंद्र उर्फ बंटू, चेला निवासी पाई, अमन निवासी खांडा और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। पीछा करने का लगाया आरोप शिकायत के अनुसार आरोपियों ने दीपक से कहा कि उसने एक दिन पहले उनकी गाड़ी का पीछा किया था और उसे इसका सबक सिखाया जाएगा। इसके बाद चारों आरोपियों ने हथियारों के बट, लात-घूंसों से दीपक और उसके साथी सुजीत के साथ मारपीट की। शोर सुनकर फैक्ट्री के अंदर मौजूद दीपक के भाई मनीष, मंजीत, नीतिन और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। हथियार लहराकर दी मारने की धमकी पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने अपने-अपने हथियार निकाल लिए और भविष्य में मौका मिलने पर दीपक की हत्या करने की धमकी दी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ बंटू पहले भी हत्या के एक मामले में संलिप्त रह चुका है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस चौकी सैदपुर को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल दीपक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल गया हुआ था। बाद में पुलिस ने सैदपुर चौक पर घायल से मुलाकात कर उसकी लिखित शिकायत और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) प्राप्त की। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर ने शरीर पर चार ब्लंट चोटें दर्ज की हैं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस प्रारंभिक जांच और शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत खरखौदा थाना में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।