सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भीषण बम धमाके ने हड़कंप मचा दिया। क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक ...
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भीषण बम धमाके ने हड़कंप मचा दिया। क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
ट्रेन क्वेटा के चमन पट्टक इलाके में सिग्नल पार कर रही थी, तभी विस्फोटकों से लदी एक कार उससे टकरा गई और जोरदार धमाका हो गया।
Breaking News: A suspected suicide bombing targeted a train en route to military Cantonment near Quetta Chaman Phatak, reportedly causing the train to derail from the tracks. A large number of ambulances and security forces have rushed to the scene. Initial reports suggest a… pic.twitter.com/8qbHvqPjwI — The Bolan News (@TBN_Balochistan) May 24, 2026
ALSO READ: क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता
The death toll from the Quetta blast has risen to 30, while more than 70 injured people have been brought to hospitals for treatment, according to hospital sources. Several vehicles parked nearby were also damaged in the explosion. pic.twitter.com/UOCkE3yQ1W — The Bolan News (@TBN_Balochistan) May 24, 2026
पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमाके में ट्रेन को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जबकि आसपास खड़े करीब 10 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। Edited by : Sudhir Sharma



